बेटे की हत्या के आरोपित सीआरपीएफ जवान को भेजा जेल
जहानाबाद, जून 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के पूर्वी गांधी मैदान में अंकित कुमार (20 वर्ष) नामक युवक की हत्या किए जाने के मामले में उनके पिता और सीआरपीएफ के जवान मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा। यह भी पढ़ें- हत्या की प्राथमिकी दर्ज, पिता गिरफ्तारहत्या की जानकारी उक्त युवक की हत्या के मामले में दो अन्य नामजद आरोपित मृतक की सौतेली मां और सौतेले भाई की पुलिस तलाश कर रही है। आधिकारिक तौर पर गुरुवार को यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार पूर्वी गांधी मैदान स्थित घर में घोसी थाना क्षेत्र के बिशुनपुर गांव के मूल निवासी और सीआरपीएफ में कार्यरत मनोज कुमार के पुत्र अंकित कुमार की मौत हो गई थी।मामले की सूचना मृत युवक के मामा भेलावर थाना क्षेत्र के लालचक गांव के निवासी धनंजय कुमार के बयान पर नगर थाने में कांड संख्या 585/ 26...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.