गढ़वा, मार्च 9 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत बीरबल गांव निवासी झारखंड पुलिस में हवलदार प्रसिद्धनाथ प्रजापति ने अपने बड़े पुत्र चंदन प्रजापति की शादी के अवसर पर असहाय और दिव्यांगों को आमंत्रित कर भोजन कराने के बाद उनके बीच वस्र वितरण किया। करीब 100 जरूरतमंदों के बीच साड़ी, कंबल सहित अन्य वस्रों का वितरण कर अपने बड़े पुत्र चंदन के लिए आशीर्वाद लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि शादी विवाह में अधिसंख्य लोग आमंत्रित लोगों को भोजन कराते हैं। वहीं समाज में असहाय लोगों के ऊपर किसी का निगाह नहीं रहता है। ऐसे लोगों को आमंत्रित कर भोजन कराने के बाद वस्र देकर मदद करना परिवार के लिए खुशी का पल रहा। उनकी इस पहल का क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.