मधुबनी, अप्रैल 23 -- हरिचंद्र यादव लदनियां। थाना क्षेत्र के परसाही चौक पर गुरुवार को घटी सड़क दुर्घटना में गिधवास निवासी अरुण मंडल ( 42 ) की मौत हो गई। आज ही उनके बेटे श्यामदेव मंडल (22) की शादी होनी थी। उनके बेटे की शादी चिकनोटवा निवासी अचकलाल मंडल की पुत्री से घटना के दिन ही होनी थी। दोनों तरफ तैयारियां अंतिम चरण में थीं। शादी के दिन आने वाला फल आदि लाने वह खुटौना बाजार गया था। सामान की खरीदारी कर लौटते समय पश्चिम से पूरब की ओर जाते तेज रफ्तार हाइबा ने परसाही चौक के निकट उसकी बाइक में टक्कर मारी। आमने-सामने की हुई इस भीषण टक्कर के कारण उसका सर फट गया। यह भी पढ़ें- शादी का निमंत्रण देने निकले दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत अचेतावस्था में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति ...