हाथरस, जुलाई 2 -- हाथरस, संवाददाता। बेटे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बाइक सवार बुजुर्ग को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर में मातम छा गया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नवल नगर निवासी मदन मोहन 60 पुत्र हरप्रसाद बिल्डिंग मटेरियल का काम करते थे। छह जुलाई को उनके बेटे सागर की शादी है। मदन मोहन कार्ड बेटे की शादी के कार्ड बांटने अपने पैत्रिक गांव टुकसान गए थे। वह कार्ड बांटकर नवल नगर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- वाहन ने बाइक सवार को कुचला, अधेड़ की मौत रास्ते में मथुरा-बरेली हाईवे पर टुकसान के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे में मदन मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रि...