अलीगढ़, मार्च 2 -- बरला, संवाददाता। फेसबुक प्यार की खातिर सरहद पार करने वाले 'बादल बाबू' को पाकिस्तान की जेल से वापस लाने के लिए अब उनके माता-पिता ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। अलीगढ़ के बरला क्षेत्र के गाँव खिटकारी नगला निवासी बादल बाबू फिलहाल पाकिस्तान की लाहौर जेल में बंद हैं। उन्हें रिहा कराने के लिए उनके पिता कृपाल सिंह और माता गायत्री देवी ने पाकिस्तान जाने की ठान ली है। फेसबुक पर प्यार और जेल की सजा: घटना के अनुसार, बादल बाबू ने फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती के बाद उसके प्यार में 27 दिसंबर 2024 को सीमा पार की थी। 30 अप्रैल को उन्हें एक साल कैद की सजा सुनाई गई। उनके केस की पैरवी कर रहे कराची के अधिवक्ता फियाज रामे के अनुसार, बादल ने अपनी सजा पूरी कर ली है, लेकिन पांच हजार रुपये का जुर्माना न भर पाने के कारण वह अब भी जेल में अतिरिक्त स...