लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- ग्राम निधि खाते से चेकों के माध्यम से एक सफाई कर्मी के खाते में करीब 28.55 लाख रुपए भेजने के मामले में अब तत्कालीन प्रधान भी कार्रवाई की जद में आ गए हैं। छह पूर्व प्रधानों को डीएम ने नोटिस जारी की है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई जिस युवक की याचिका पर हुई है उसकी मां को भी नोटिस जारी की गई है जो उस समय प्रधान थी। इस मामले में सचिव और सफाई कर्मी फुरकान को निलंबित किया जा चुका है। नकहा ब्लाक की ग्राम पंचायत पनगीकला, पनगी खुर्द, जमकोहना, कोरैया संजर व फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत नरहर, सर्वा आदि ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि खाते से धनराशि एक सफाईकर्मचारी फुरकान के खाते में भेजी गई। यह भी पढ़ें- सीडीओ ने पूर्व प्रधान व सचिव को जारी किया कारण बताओ नोटिस इस मामले का खुलासा सलीम की याचिका पर हुआ। मामला सामने आने के बाद सचिव...