मेरठ, नवम्बर 9 -- मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के अम्हैड़ा में शनिवार को हुई घटना ने पूरे इलाके के लोगों को झकझोर दिया। 17 दिन पहले भाईदूज के दिन जवान बेटे को सड़क हादसे में खोने के बाद सदमे में आए पिता ने अचानक शनिवार को दम तोड़ दिया। 17 दिनों में पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में हाहाकार मच गया। ग्रामीणों ने बदहवास परिजनों को किसी तरह संभालते हुए शव का अंतिम संस्कार कराया। अम्हैड़ा निवासी 29 वर्षीय निर्दोष शर्मा एक शोरूम में जॉब करते थे। भाई दूज के दिन वह मोदीनगर में बहन एकता के घर टीका कराने बाइक से जा रहे थे। कंकरखेड़ा बाईपास पर उन्हें रोडवेज बस ने कुचल दिया था। निर्दोष की मौके पर ही मौत हो गई थी। निर्दोष के कंधों पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। जवान बेटे की मौत के बाद पिता जितेंद्र शर्मा सदमे में आ गए। वह लकवा पीड़ित थे और कई दिनों से बी...