मेरठ, मार्च 18 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के स्थित अग्रवाल कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग दंपति ने अपने बेटे की मौत के मामले में बहू और उसके परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दंपति ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रवीण गुप्ता के अनुसार उनके बेटे शुभम अग्रवाल का विवाह 25 फरवरी 2024 को मोदीनगर निवासी शिवानी से हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि 23 दिसंबर 2025 को शिवानी मायके चली गई। वह फोन पर तलाक और समझौते की बात करती रही।परिजनों का कहना है कि इस पारिवारिक तनाव के कारण शुभम की तबीयत खराब हो गई। फरवरी 2025 में उसे दौरा पड़ा। जांच में ब्रेन ट्यूमर की पुष्टि हुई। 12 जनवरी को शुभम माता-पिता के...