प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक दूसरा गुर्दा प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस बार भी एक मां अपने बेटे की जिंदगी बचाने के लिए अपनी किडनी दान करेगी। संबंधित विभाग की ओर से मां और बेटे की चिकित्सकीय जांच प्रक्रिया व अन्य औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं।इससे पहले 25 मार्च को हनुमानगंज के 21 वर्षीय अभिषेक सिंह को उनकी मां सरोज ने किडनी दी थी। गुर्दा प्रत्यारोपण के 20 दिनों के बाद अभिषेक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। मानक के अनुसार संबंधित मरीज को रक्त संबंध से जुड़े परिजन ही किडनी दान कर सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार एसआरएन में गुर्दा प्रत्यारोपण शुरू होने से वर्षों से डायलिसिस करा रहे कई मरीजों में नई उम्मीद जगी है। पिछले 20 दिनों में 40 से अधिक मरीजों ने नेफ्रोलॉजी व यूरोलॉजी विभाग की ओ...