हरिद्वार, फरवरी 25 -- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को उनके पिता हरि सिंह चिब ने केंद्र सरकार की साजिश बताया है। निजी यात्रा पर धर्मनगरी पहुंचे हरि सिंह चिब ने 'हिंदुस्तान' से कहा कि सरकार नौजवानों, किसानों की आवाज़ दबाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं को फंसा रही है। उदय भानु उस समय मौके पर नहीं थे तो गिरफ्तारी किसलिए की गई है। विरोध शांतिपूर्वक किया लेकिन पुलिस ने हाथापाई का भी मुकदमा दर्ज किया है। भाजपा के मंत्री, विधायकों ने कभी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया तो उन्हें देशद्रोही नहीं कहा गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो किया वह सही था। उन्होंने कहा कि जो अपराध उदय भानु चिब ने नहीं किया उसमें उनको गिरफ्तार किया गया। हमें गर्व है कि उनकी गिरफ्तारी ने जनता की आवाज़ को देश-विदेश तक पहुंचाया। लोक सभा में नेता प्र...