गाज़ियाबाद, फरवरी 25 -- -साइबर ठगों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताकर लालकुआं निवासी पीड़ित को अपने जाल में फंसाया -बेटे से मिलती-जुलती आवाज में बात भी कराई, ठगी का पता चलने पर वेव सिटी थाने में केस दर्ज कराया गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने लालकुआं निवासी एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर बेटे के नशा तस्करी में पकड़े जाने का डर दिखाकर पौने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। लालकुआं स्थित श्रीराम एनक्लेव में रहने वाले रामजनम यादव ने बताया कि 20 फरवरी को उनके पास दो अलग-अलग नंबरों से व्हॉट्सऐप कॉल आईं। कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके बेटे का नाम नशीले पदार्थों की तस्करी में आया है। बेटे का नाम पुलिस रिकॉर्ड से हटाने के एवज में रुपये की मांग की। आरोपियों ने बेटे की आवाज जैसी रिकॉर्डिंग सुनाई,...