बेटे की किलकारी गूंजी, अगले दिन करंट ने छीन ली पिता की जिंदगी
कौशाम्बी, मई 17 -- पिपरी थाने के नौवापुर गांव में खुशियां एक दिन भी नहीं टिक सकीं। शनिवार रात घर में बेटे के जन्म की किलकारी गूंजी थी, लेकिन रविवार सुबह करंट के एक झटके ने पूरे परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया। कूलर में पानी डालते समय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौवापुर गांव निवासी मुकेश कुमार (26) पुत्र बनवारी लाल पेंटिंग का काम कर परिवार का गुजारा करता था। रविवार सुबह घर में रखे कूलर में पानी भर रहा था। इसी दौरान कूलर में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गया। तेज झटका लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में इलाज के लिए तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.