छत्रपति संभाजीनगर, जून 12 -- महाराष्ट्र में कलयुगी बेटे की हैवानियत सुनकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा। यहां एक बेटे ने अपने 82 साल के बुजुर्ग बाप की बेरहमी से हत्या कर दी। वजह- लालच। मामला यहां के छत्रपति संभाजीनगर का है। जानकारी के मुताबिक प्रॉपर्टी के लालच में आकर बेटे ने पिता को बीच सड़क चाकू से गोद डाला। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक बेटे ने अपने बूढ़े बाप का कत्ल इसीलिए कर दिया क्योंकि वह अपने पिता से घर का केस हार गया। मृतक बुजुर्ग की पहचान जफर कमरुद्दीन सैयद पटेल के रूप में हुई है। वहीं बेटा अब्दुल रहमान पेशे से एक MR है। बाप और बेटे के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक वह घर में आए दिन परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज, झगड़ा और मारपीट करता था। यह भी पढ़ें- दाउदपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर में लू...