बेटे का हत्यारोपी दयाराम गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 26 -- थाना क्षेत्र भीरा के भवानीपुर गांव में रविवार को हुए हत्याकांड में भीरा पुलिस ने मृतक के पिता दयाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को भवानीपुर गांव में बाप दयाराम और बेटे मुनीश के बीच आपसी तनातनी और संघर्ष हुआ था। इसके बाद पिता ने बांके से प्रहार कर बेटे को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद अपराध को छुपाने का भरसक प्रयास करते हुए बेटे मुनीश का शव घर के पास लगे भूसे में छिपा दिया था। पुलिस बल ने हर पहलू की गहनता से जांच कर रात तक आवश्यक कार्रर्वाई करती रही और तुरंत पिता को भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं सोमवार को युवक के शव का ग्रामीणों की मदद पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया। उधर, मंगलवार को भीरा पुलिस ने आरोपी पिता दयाराम को धारदार हथियार बांके के साथ बरामदगी करते हुए उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.