कौशाम्बी, फरवरी 25 -- मंझनपुर, संवाददाता। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का पिता ने ही सामान फेंक दिया। मंगलवार की शाम घर पहुंचे बेटे ने इसका विरोध किया तो पिता ने मारपीट की। पति को बचाने पत्नी पहुंची तो उसको भी मारापीटा। इतना ही नहीं अभद्रता करते हुए दांत भी काट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सैनी कोतवाली के एक गांव के युवक ने मंगलवार की शाम को पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसका सामान घर के बाहर फेंक दिया था। शाम को जब वह काम करके घर पहुंचा तो बिखरा सामान देखकर पत्नी से पूछा। पत्नी ने बताया कि पिता ने सामान फेंका है। बेटे ने इसका विरोध किया तो पिता ने उसके साथ मारपीट की। पत्नी ने बचाने का प्रयास किया तो पिता ने उसको भी मारापीटा। इतना ही नहीं अभद्रता करते हुए दांत काट लिया। बेटे का आरोप है...