रामपुर, मार्च 21 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के अटरिया निवासी मुन्ने खां गुरुवार की शाम को रोजा इफ्तार के लिए बाजार से सामान खरीदने गए थे। उनके साथ नौ साल का बेटा अरमान भी था। वापस आते समय अरमान आगे चल रहा था तभी गांव के रहमत ने अपनी दुकान के सामने उसे रोक लिया और चोरी का आरोप लगाने लगा। अरमान ने इंकार किया तो वह तैश में आ गया और उसका गला पकड़कर दबाने लगा। इस बीच पीछे से मुन्ने खां भी आ गया। बेटे का गला दबाते देख उसने विरोध किया और उसके चंगुल से छुड़ाया। जिस पर रहमत उससे भी मारपीट करने लगा। शोर-शराबा होने पर जुटे लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। पीड़ित ने रहमत के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.