पूर्णिया, फरवरी 23 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बेटे का इलाज कराकर घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना देर रात करीब दो बजे बख्तियारपंर- मोकामा फोरलेन पर हुई। मृतका की पहचान सरसी थाना के पारसमणि गांव निवासी अंजुम खातुन(55) के रूप में हुई है। पारसमणि पंचायत की मुखिया के पति मो कुतुबुद्दीन ने बताया कि करीब 20 दिन पहले महिला के बेटा मो इजहार केनगर के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। गंभीर स्थित में उसे पटना यहां के डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया था। उसका इलाज कराकर समधी के साथ महिला एम्बुलेंस से घर लौट रही थी। रास्ते में किसी वाहन से एम्बुलेंस की टक्कर हो गई, जिसमें यह हादसा हुआ है। इस हादसे में एम्बुलेंस के चालक की भी मौत हो गई है। महिला मजदूर परिवार से संबंधित थी। उसका बेटा परदेस में मजदूरी करता है। इसी से परिवार क...