सीतापुर, मार्च 15 -- पिसावां, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बरगावां में बेटे और बहू से नाराज अधेड़ ने शनिवार की रात शराब के नशे में धुत होकर देशी तमंचे से उनपर फायर झोंक दिया। हालांकि दोनों गोली लगने से बाल बाल बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को तमंचे सहित पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पिसावां इलाके के बरगावां निवासी रामहेत किसी बात को लेकर बेटे बेटे धर्मेंद्र और उसकी पत्नी दीक्षा से नाराज था। शनिवार की रात वह शराब के नशे में धुत होकर आया नाराजगी के चलते विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ने पर उसने बहू व बेटे पर सामने से देशी असलहे से फायर झोंक दिया। हालांकि घटना में दोनों बालबाल बच गए। फायरिंग से घर में चीख पुकार मच गई। गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उसकी बहु दीक्...