सुल्तानपुर, मई 30 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोपालपुर खुर्द गांव निवासी ई-रिक्शा चालक रामदयाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पुत्र रामगिरि यादव उर्फ गुड्डू और पोते आकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में हत्या की वजह पारिवारिक और जमीनी विवाद सामने आया है। बुधवार सुबह गांव के बच्चों ने बकरी चराने के दौरान गांव के बाहर सूखे नाले के किनारे रामदयाल यादव का शव देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और गले में उनकी ही बेल्ट फंसी मिली थी, जिससे हत्या की आशंका गहरा गई थी। यह भी पढ़ें- बेटे और पोते ने की थी ई-रिक्शा चालक रामदयाल की हत्या मामले की जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले, जिनके आधार पर पूछताछ मे...