वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। कबीचौरा निवासी रामकृष्ण जायसवाल ने चेतगंज थाने में लहरतारा के रोहित शर्मा पर धमकी देने का केस दर्ज कराया है। रामकृष्ण ने बताया कि उनका पुत्र प्रद्युम्न जायसवाल वित्तीय सलाहकार का काम करता है। रोहित बीते 13 मार्च की शाम उनकी दुकान पर आया। कहने लगा कि अपने बेटे से चार लाख रुपये उधार दिलवा दो। मना करने पर बेटे और पोती को स्कूल से अगवा कराकर हत्या की धमकी दी। वह व्हाट्सऐप कॉल और मैसेज कर पैसे के लिए धमका रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...