बेटे और पत्नी पर लगाया जान से मारने की कोशिश का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के रमईपुर नेवादा निवासी युवक ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बेटे, पत्नी, कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे उसका बैग छीन लिया गया। जिसमें करीब 50 हजार रुपये नकद, आधार, पैन और ड्राइविंग लाइसेंस रखा था। विरोध करने पर बेटा, पत्नी और कुछ अन्य लोग कुल्हाड़ी, लाठी-डंडा लेकर उसे मारने दौड़ पड़े। जान बचाने के लिए वह मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़ित ने पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.