गिरडीह, सितम्बर 7 -- गिरिडीह। झारखंड के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार के निधन से अचेत दिखी उनकी पत्नी श्वेता शर्मा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हिम्मत दी। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री की आंखें पानी से भरी रहीं। इसके पूर्व केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, ग्रामीण विकास विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय, गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, बोकारो विधायक श्वेता सिंह, झरिया की पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, शालिनी गुप्ता ने भी श्वेता को गले लगाकर हिम्मत दी। अन्य राज्यपाल संतोष गंगवार, विस अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, मंत्री इरफान अंसारी, मंत्री हफीजुल अंसारी, मंत्री संजय यादव, पार्टी के केन्द्रीय नेता सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, सांसद ढुल्लू महतो, नलिन सोरेन, पूर्व मंत्री बेबी देवी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, सारठ विधायक चुन्ना सिंह, निरसा वि...