संभल, जनवरी 29 -- थाना क्षेत्र के गांव खजरा छपरा निवासी श्यामलाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ससुराल पक्ष के लोगों पर अपनी बेटी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्यामलाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी हिंदू रीति-रिवाज से सुधीप निवासी सादीकपुर, थाना बिलारी, जिला मुरादाबाद के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही बेटी के ससुराल पक्ष के लोग बाइक, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की मांग करने लगे। बेटी ने पिता की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की बात कही, जिस पर आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पीड़िता के कान के कुंडल और पैरों के बिछुआ भी निकाल लिए गए और मारपीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.