हरदोई, जुलाई 23 -- हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास सड़क किनारे मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपनी बेटी से बातचीत का विरोध करते हुए रंजिश में युवक की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाइक से ले जाकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा, मोबाइल और बाइक बरामद की है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि 20 जुलाई को दौलतपुर गांव के पास सड़क किनारे तहजीब का शव मिला था। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने नसीम और सानू समेत दो-तीन अज्ञात पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी नसीम निवासी ग्राम दौलतपुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बत...