अलीगढ़, फरवरी 25 -- लोधा, अलीगढ़। संवाददाता। रोरावर थाना क्षेत्र के शाहजमाल में महिला की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बेटी से पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। मंगलवार की शाम कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने खैर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पति की तहरीर पर पुलिस ने चार भाइयों समेत दर्जन भर लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं,दो लोगों को मौके से हिरासत में लिया गया है। मोहल्ला शाहजमाल निवासी सफी मोहम्मद ने बताया कि उनकी बेटी सोमवार की रात पास की दुकान पर गई थी तभी पड़ोसी ने बेटी का हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ की। बेटी ने घर आकर पूरा वाकया परिजनों को बताया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आ गए। घर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.