बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर घर में घुसकर हमले में आठ पर एफआईआर
अमरोहा, मई 26 -- अमरोहा, संवाददाता। छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसकर कारोबारी के परिवार पर हमला कर दिया। महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की कोशिश की गई। सीजेएम कॉर्ट के आदेश पर मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बीती पांच मार्च की घटना शहर कोतवाली के एक मोहल्ले की है। यहां एक कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी बेटी शहर के ही एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते में इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद अथर रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता था। विरोध करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया और एक दिन उसने रास्ते में मोबाइल से छात्रा का फोटो खींच लिया। परेशान होकर परिजनों को बेटी की पढ़ाई बंद करानी पड़ी लेकिन बावज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.