हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपति के साथ मारपीट कर दी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ शाम को करीब 4 बजे खेत पर गए थे। उनकी 19 साल की बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि बेटी को घर पर अकेला देखकर गांव के दो युवक घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो शोरगुल सुनकर उसकी दादी उसको बचाने गई। आरोपियों ने दादी के साथ मारपीट कर दी। खेत से लौटे दम्पति ने इस बात का विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.