मेरठ, अप्रैल 1 -- औरंगनगर राधना गांव में किशोरी से छेड़छाड़ के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पिता पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। दीपक पुत्र मदनपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि 31 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे उसकी 16 वर्षीय बहन घर पर बर्तन धो रही थी। आरोप है कि गांव के ही दबंग लोग रंजिशन लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने आते ही उसकी नाबालिग बहन को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ व अभद्रता करने लगे। उसका शोर सुनकर पिता मदनपाल उसे बचाने के लिए दौड़े, तो आरोपियों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मदनपाल के सिर में गं...