जहानाबाद, मई 25 -- अरवल, निज प्रतिनिधि कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरवल अमृषा बैंस की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार अन्तर्गत 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत वर्ष 2026 की माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित करने वाले छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी बालिकाओं के बीच एमएचएम किट, 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लोगों युक्त मोमेंटो एवं कॉफी मग वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण समाज के ...