बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व साइबर सुरक्षा पर बच्चों को किया जागरूक
बोकारो, जुलाई 27 -- जिला समाज कल्याण विभाग व बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आजाद नगर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस डॉ अरविंद राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तीकरण, शिक्षा व जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा एक से आठ तक के करीब 450 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कक्षा एक व दो की बालिकाओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से स्वतंत्रता पूर्व व स्वतंत्रता पश्चात की प्रेरणादायी महिलाओं का रूप धारण कर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। वहीं कक्षा पांच से सात की छात्राओं ने ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता व महिलाओं के अधिकारों को चित्रों व संदेशों के माध्यम से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.