बुलंदशहर, दिसम्बर 3 -- रावत पब्लिक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों की शिक्षा की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई। इस नाटक का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव को समाप्त करना, लड़कियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनका महत्व बताना था। प्रबंधक सुनील रावत व प्रधानाचार्य चोब सिंह ने बताया कि नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से छात्राओं ने लड़कियों के प्रति समाज की मानसिकता बदलने का प्रयास किया, जैसे कि उन्हें सिर्फ घर तक सीमित रखना। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लड़कियों की शिक्षा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.