संभल, मार्च 7 -- केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना और निराश्रित विधवाओं के पुनर्वास से जुड़ी योजनाओं में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जिला प्रोबेशन कार्यालय में योजनाओं के बजट में धांधली और फर्जी बिलों के जरिए सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से विभिन्न योजनाओं के बजट में गड़बड़ी करते हुए वित्तीय व स्टॉक रजिस्टर को फर्जी तरीके से भरा गया। साथ ही लाखों रुपये के खर्च को दर्शाने के लिए फर्जी बिल लगाए जाने की शिकायत भी प्रशासन को मिली थी। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति में डिप्टी कलेक्टर नी...