धनबाद, जून 8 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। संगीत नाटक अकादमी, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से समर्पित कला मंच की मेजबानी में सात दिवसीय नाट्य कार्यशाला हुई। स्थानीय कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ शीर्षक नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से बेटी के महत्व और उनकी भावनाओं का संदेश दिया। उद्घोषक मानस रंजन पॉल ने कलाकारी से खूब तालियां बटोरीं। सेन किड्स स्कूल मनईटांड़ में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह उपस्थित थीं। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मो सद्दाम हुसैन, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी आलोक मिश्रा, लांस म्यूजिक के डायरेक्टर सचिन पाठक मौजूद थे। अतिथि कलाकार के रूप में छऊ नृत्य कलाकार गुरु तपन पटनायक व सचिव हारून रशीद ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- शास्त्रीय कलाएं सांस्कृतिक विरासत ...