गिरडीह, अप्रैल 22 -- के एन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बुधवार को बेंगाबाद के फुरसोडीह एवं मानसिंहडीह गांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। वहीं विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय मे एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में घटते बाल लिंगानुपात के प्रति जागरूकता फैलाना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना और बालिकाओं की शिक्षा व सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह रैली लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित की गई है। यह भी पढ़ें- केएन बक्शी कॉलेज में...