गोरखपुर, फरवरी 10 -- गोरखपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से 17 फरवरी को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम न्यू साईं पुरम कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज रोड, मोगलहा में संपन्न होगा। कार्यक्रम के अंतर्गत 21 कन्याओं को अंगवस्त्र भेंट कर वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक पांडेय, संरक्षक राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तथा रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...