कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार झारखंड महिला विकास समिति, कोडरमा एवं यूनिसेफ की सहयोगी संस्था लीड्स के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्तरीय माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप विकास आयुक्त सभागार में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. रेखा रानी तथा स्टेट कंसल्टेंट श्रेया त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता पूनम कुजूर ने कहा कि माहवारी स्वच्छता पर खुलकर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस विषय पर पुरुषों में भी जागरुकता बढ़ाने की जरूरत बताई। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़े के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन अभियान में मानव श्रृंख...