किशनगंज, जुलाई 28 -- किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास निगम, किशनगंज द्वारा ठाकुरगंज हाई स्कूल, ठाकुरगंज में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Banka News: महिला एवं बाल विकास निगम की पहल, तीन छात्राओं का कुशल युवा कार्यक्रम में पंजीयनकार्यक्रम का उद्देश्य जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी अंकिता सिंह ने कहा कि बेटी केवल परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। जब एक बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तो वह अपने परिवार, समाज और देश के विकास में ...