साहिबगंज, दिसम्बर 11 -- साहिबगंज। शहर के पुरानी साहिबगंज स्थित नगरपालिका कन्या उच्च विद्यालय में बुधवार को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास के निर्देश पर मंथन संस्था, चाइल्ड हेल्पलाइन व संरक्षण पदाधिकारी (गैर संस्थागत देखरेख) के सहयोग से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, सुरक्षा, तथा आत्मनिर्भरता पर विशेष बल देना था। बच्चियों को आत्मरक्षा कौशल, कठिन परिस्थितियों में साहसपूर्वक खड़े होने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, बाल विवाह, बाल श्रम, यौन शोषण, पोक्सो एक्ट, नशा मुक्ति, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर, आफ्टर केयर, दत्तक ग्रहण प्रक्रिया, किशोर न्याय अधिनियम आदि के बा...