घाटशिला, मार्च 14 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। प्रखंड के पीएम श्री कोकपाड़ा हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ बबली कुमारी, कोकपाड़ा पंचायत की मुखिया उमा भूमिज, पूर्व मुखिया बुद्धेश्वर नायक आदि ने किया। इसमें विद्यालय एवं आसपास के विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के नृत्य व ज्ञान का प्रदर्शन किया। विद्यालय की नौवीं व दसवीं के छात्रों ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर आधारित एक अत्यंत ही मार्मिक नाटक का चित्रण प्रस्तुत किया। नाटक के द्वारा अभिभावकों एवं समाज में ठोस संदेश देने का प्रयास किया गया। नाटक के द्वारा समाज में और परिवार में लड़के एवं लड़कियां दोनों को ही समान नजरों से देखने एवं पालन करने तथा शिक्षा दीक्षा देने का संदेश दिया। इसमें बताया गया कि जिस परिवार में लड़की हो, आगे पढ़कर क्या करोगी ...