ऋषिकेश, सितम्बर 27 -- उत्तराखंड के मोतीचूर में पुश्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं मिलने से नाराज एक बेटी ने अपने प्रेमी के हाथों मां की हत्या कराई थी। पुलिस ने शनिवार को इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। एसपी जया बलोनी ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मोतीचूर स्थित भगत सिंह कॉलोनी में 21 सितंबर को 65 वर्षीय खजानी देवी किराये के कमरे में बारूथम में मृत पड़ी मिली थी। उनके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे, लेकिन कमरे का ताला बाहर से बंद था। खजानी देवी के बेटे संजय पुंडीर निवासी ग्राम काटल रानीपोखरी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि खजानी की बेटी शिल्पा थापा निवासी नई बस्ती मोतीचूर का मां से पुश्तैनी जमीन क...