कानपुर, मई 28 -- कल्याणपुर। पनकी के सरायमीता में घरेलू विवाद के बाद एक पिता को उसकी ही नाबालिग बेटी ने डंडों से पीट दिया। सरायमीता निवासी गोविन्द शर्मा ने बताया कि 26 मई को उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी को एक घरेलू कार्य को लेकर डांट दिया था। इस पर घर पहुंची उनकी बेटी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर उसने डंडा उठाकर हमला कर दिया। पनकी इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- मां की डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर लापता यह भी पढ़ें- मामूली बात पर भाई-बहन की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...