रुद्रपुर, सितम्बर 9 -- खटीमा, संवाददाता। पाकिस्तान के विरुद्ध वर्ष 1971 के युद्ध में शामिल रहे खेतलसंडा खाम निवासी कैप्टन लक्ष्मण सिंह पोखरिया (सेवानिवृत्त) का मंगलवार देर रात निधन हो गया। 74 वर्षीय पोखरिया पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को बनबसा स्थित शारदा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्री प्रीति पोखरिया और पौत्र आदर्श पोखरिया ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद पुत्री प्रीति ने पिता को मुखाग्नि दी। कैप्टन पोखरिया नौ कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात रहे थे और वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में उन्होंने हिस्सा लिया था। उनका परिवार मूल रूप से डूंगरा, पिथौरागढ़ का निवासी था। कैप्टन पोखरिया का एक पुत्र था, जिसका पहले ही निधन हो चुका है। इसी कारण उनकी पुत्री प्रीति ने पिता के अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं। अंतिम संस्कार के दौर...