बेटी ने निभाया बेटे का फर्ज, निमि ने दी पिता निमिष को मुखाग्नि
अलीगढ़, अगस्त 13 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। समाज की पुरानी रूढ़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक बेटी ने अपने पिता की अंतिम विदाई में बेटे का फर्ज निभाया। बेटी निमि गुप्ता ने पिता निमिष गुप्ता की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी और अंतिम संस्कार करते हुए मुखाग्नि दी। ब्रह्मनपुरी निवासी हार्डवेयर कारोबारी निमिष गुप्ता सड़क हादसे में एक हाथ गंवाने के बाद भी एक हाथ से ही स्कूटर चलाते थे और अपना व्यापार संभाल रहे थे। परिवार में पत्नी श्वेता गुप्ता व बेटियां निमि और कनिष्का है। दोनों बेटियां दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। परिजनों के अनुसार करीब एक सप्ताह पूर्व निमिष अपने कारखाने में थे। उस वक्त तक कारखाने का स्टाफ आया नहीं था। तो एक ही हाथ से हार्डवेयर की पेटी उठा कर दूसरी जगह रखने की कोशिश की। इस दौरान खिंचाव के चलते उनकी रीढ़ की हड्डी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.