छपरा, जनवरी 30 -- बबीता देवी के श्राद्ध संस्कार को लेकर टूटी अफवाहें मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा प्रखंड के जवईनिया गांव निवासी स्वर्गीय बबीता देवी के श्राद्ध संस्कार को लेकर फैली तमाम आशंकाओं और अफवाहों पर अब विराम लग गया है। परिवार और ग्रामीणों ने आगे आकर न सिर्फ पूरे श्राद्ध संस्कार की जिम्मेदारी ली है, बल्कि इसे सामाजिक एकजुटता और मानवीय संवेदना का उदाहरण भी बना दिया है। बबीता देवी का निधन बीते 20 जनवरी को पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। उसी शाम उनका पार्थिव शरीर गांव लाया गया, लेकिन संयोगवश उस समय पट्टीदार गांव में मौजूद नहीं थे। ऐसी परिस्थिति में उनकी पुत्री मौसम सिंह ने मुखाग्नि देकर एक बेटी होने के साथ-साथ सन्तान होने का फर्ज भी निभाया। यह क्षण गांव के लोगों के लिए भावुक कर देने वाला था। ग्रामीण विनय सिंह, अशोक सिं...