गाजियाबाद, अप्रैल 1 -- गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दस महीने पुराने प्रेम विवाह का प्रतिशोध लेने के लिए ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रूह कंपा देने वाली एक वारदात को अंजाम दिया। उसने दामाद का गला घोंटकर शव जमीन में गाड़ दिया। सोमवार रात टीला मोड़ में हुई इस वारदात में ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, लोनी की गीतांजलि विहार निवासी 32 वर्षीय नितिन कुमार एक निजी स्कूल में पढ़ाते थे। उनके भाई अमित के मुताबिक, बीते साल तक नितिन बागपत के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। वहां बागपत के पूरनपुर नवादा की रहने वाली मुस्कान पुत्री मेहरुद्दीन पढ़ने के लिए आती थी। धीरे-धीरे नितिन और मुस्कान के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने मई 2025 में शादी कर ली। मृतक के...