हरिद्वार, मई 30 -- जिला कारागार रोशनाबाद में बंद एक कैदी ने अपनी बेटी और उसके मित्र पर बीमा पॉलिसियों की करीब 29.33 लाख रुपये की धनराशि धोखाधड़ी से हड़पने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी के मुताबिक सेक्टर बीएचईएल रानीपुर निवासी अरुण वालिया पुत्र मोहन लाल वालिया ने शिकायत कर बताया कि वह वर्तमान में जिला कारागार रोशनाबाद में है। कहा है कि बीएचईएल से सेवानिवृत्ति के दौरान उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम की चार पॉलिसियों में लगभग 32.20 लाख रुपये जमा किए थे।आरोप यह भी पढ़ें- बेटी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बीमा पॉलिसियों के 29 लाख हड़पे है कि उनकी पुत्री मुस्कान वालिया और उसके मित्र हिमांशु ने उनकी पत्नी अनुराधा वालिया के साथ मिलकर साजिश रची...