कार्यालय संवाददाता, नवम्बर 29 -- मेरठ, कार्यालय संवाददाता। दहेज की मांग रखने वालों का मुंह तभी तक खुलता है जब तक दहेज देने वाले उन्हें ना नहीं बोलते। इसी प्रथा को तोड़ते हुए मेरठ में एक पिता ने बेटी से शादी के लिए दहेज की मांग रखने वालों का मुंह बंद कर दिया। दहेज में महंगी थार गाड़ी की मांग करना लड़के वालों को ऐसा भारी पड़ा कि दोबारा नहीं मांगेंगे। लड़की के परिवार ने असली गाड़ी के बजाय उनके हाथ में खिलौना थमा दिया। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष ने सुबह से रात तक लड़के और उसके साथ आए लोगों को घर पर बैठाए रखा और आखिर में खिलौने वाली थार देकर विदा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, ज्ञानपुर गांव ...