बांदा, जून 15 -- बांदा। नगर कोतवाली के मढ़ियानाका मोहल्ले में छोटी बेटी व दामाद ने वृद्ध महिला के घर में कब्जा कर लिया। उसका राशन कार्ड निरस्त कराकर कोटेदार की साजिश से राशन कार्ड बनवा लिया और महिला को मारपीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद कोटेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। मढ़ियानाका की लक्ष्मी गुप्ता पत्नी मोतीलाल ने बताया उसकी दे बेटियां अभिलाष व शुभम हैं। दोनों विवाहित हैं। मदद के लिए उसने बड़ी बेटी अभिलाषा व नाती शिवांस को साथ घर में रख लिया। लक्ष्मी का दो यूनिट का राशनकार्ड एक जुलाई 2018 को बना था। छोटी बेटी शुभम सेवा खुशामत के बहाने पूरे परिवार के साथ घर आ गई। पति घनश्याम, नाती अनमोल और नातिन नंदिनी के साथ रहने लगी। कोटेदार संतोष गुप्ता की साजिश पर उसने हमारा राशन क...