बेटी-दामाद के विवाद को सुलझाने गए ससुर को दामाद ने दिया धक्का, मौत
देवरिया, मई 13 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेखौनाडीह में सोमवार की देर रात बेटी-दामाद के विवाद को सुलझाने पहुंचे ससुर को दामाद ने धक्का दे दिया। जिससे वह बाइक पर गिर गए और सिर में चोट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी बताए जा रहे युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस को कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।कुशीनगर जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी दास गांव के रहने वाले राधेश्याम गोंड की बेटी ज्योति की शादी 2017 में महुआडीह थाना क्षेत्र के सेखौना डीह गांव में हुई। यह भी पढ़ें- दहेज में पांच लाख रुपए नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या, पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा शादी के बाद आए दिन किसी न किसी बात को लेकर दंपति में विवाद होता रहता है। कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.