कौशाम्बी, मार्च 18 -- मंझनपुर, संवाददाता पिपरी थाना क्षेत्र की एक किशोरी को चायल निवासी युवक ने अगवा कर लिया। दूसरे दिन आरोपी ने उसके पिता को फोन करके प्रयागराज स्टेशन बुलाया और फिर अपना मोबाइल बंद कर दिया। इसे लेकर पीड़ित कुनबा काफी परेशान है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।पिपरी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि 16 मार्च की दोपहर उसकी 17 साल की बेटी सहज जन सेवा केंद्र जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की गई। उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार अगले दिन भोर में चायल निवासी मिथिलेश पुत्र किशुन ने फोन करके कहा कि प्रयागराज स्टेशन आकर बेटी को ले जाओ। पीड़ित वहां पहुंचा तो आरोपी का मोबाइल नंबर बंद बताने लगा। इस पर थक-हारकर वह घर चला आया। मामल...